सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bharti wins silver in the race at the National Inter-State Athletics Championships.

Sonipat News: नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में भारती दौड़ में जीता रजत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Bharti wins silver in the race at the National Inter-State Athletics Championships.
फोटो ::भारती को सम्मानित करते ​​अति​थि। स्रोत एथलेटिक्स संघ
सोनीपत। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत की बेटी भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन


भारती ने 16 मिनट 17.10 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने स्वर्ण पदक, जबकि महाराष्ट्र की रवीना गायकवाड़ ने कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 24 से 28 जून तक आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नगोया में होगा।
विज्ञापन


खेल विभाग के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा से करीब 70 खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं और हरियाणा की खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती की इस उपलब्धि पर एएफआई ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, कोच जसवंत सिवाच, अजय कुमार तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed