सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   individuals were conducted as part of the health program

Sonipat News: स्वास्थ्य कार्यक्रम में 980 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
individuals were conducted as part of the health program
फोटो : सोनीपत के एक आयुष आरोग्य मंदिर में बुजुर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण करते आयुष चिकित्सक। स्रो
सोनीपत। आयुष विभाग की ओर से वीरवार को सभी आयुष आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 980 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य संरक्षण और सम्मानजनक जीवन को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल शुरू की गई है। कार्यक्रम में वृद्धजनों को निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और आवश्यक औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन


डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था में वात दोष बढ़ने और पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण हल्का, सुपाच्य भोजन, नियमित दिनचर्या, योग और हल्के व्यायाम को अपनाना आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ों की देखभाल और स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed