{"_id":"69c968134b0dd6a0c903ebda","slug":"a-stadium-will-be-built-in-gohana-and-a-tourism-resort-will-also-be-built-if-land-is-available-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151613-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में बनेगा स्टेडियम, भूमि मिलने पर टूरिज्म रिजॉर्ट भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में बनेगा स्टेडियम, भूमि मिलने पर टूरिज्म रिजॉर्ट भी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोहाना में रैली से पूर्व योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
गोहाना । नई सब्जी मंडी गोहाना में 113 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा, परिवहन, पर्यटन और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यहां एक के बाद एक कई घोषणाएं की। इससे धन्यवाद एवं विकास रैली में मौजूद लोग गदगद दिखे। क्षेत्रवासियों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से घोषणाओं का स्वागत और सीएम का अभिनंदन किया।
रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोहाना की धरती पर आकर उनको गर्व की अनुभूति हो रही है। यहां उन्होंने अपने रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किए। बताया- गोहाना क्षेत्र के लिए पहले की गई 97 घोषणाओं में से 87 पूरी हो चुकी हैं। बाकी पर काम चल रहा है। पिछले साढ़े 11 वर्षों में गोहाना हल्के में 1794 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची के रोजगार देने की नीति पर काम कर रही है।
महम रोड पावर हाउस में बनेगा 33 केवी का सब स्टेशन
रैली में मुख्यमंत्री ने कई नई घोषणाएं भी कीं। सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक भगवान परशुराम विरासत पार्क में जॉगिंग ट्रैक बनाने, गोहाना में भूमि उपलब्ध होने पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण करवाने, नगर परिषद गोहाना की म्युनिसिपल लिमिट को बढ़ाने पर भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर सोनीपत रोड पर शिव धाम बनाया जाएगा। महम रोड पावर हाउस में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। खानपुर कलां में भी 33 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। गोहाना में भूमि मिलने पर टूरिज्म रिजॉर्ट भी बनाया जाएगा। एचएसवीपी की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।
रेस्ट हाउस का किया जाएगा पुनर्निर्माण
सीएम ने कहा कि गोहाना में सिंचाई भवन, शक्ति भवन और रेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण किया जाएगा। भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो कैथ लैब स्थापित की जाएगी। गोहाना विधानसभा के गांवों के सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों पर शिक्षा विभाग एक करोड़ रुपये खर्च करेगा।
खानपुर कलां में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत की जाएगी। शेष सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी। इस पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड की कई सड़कों की मरम्मत और पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निर्माण 6 करोड़ 90 लाख रुपये से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोहाना क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया
3 करोड़ 77 लाख रुपये से बने गांव मोई माजरी के विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। बड़वासनी और तिहाड़ मलिक में 13 करोड़ 50 लाख रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। गोहाना नगर परिषद में 60 लाख रुपये से बने संत गुरु कबीर दास गेट का उद्घाटन किया गया।
मार्केटिंग बोर्ड की चार सड़कों, भालौठ सब ब्रांच की 74 करोड़ रुपये की री मॉडलिंग के कार्य, गामड़ी और बिधल में करीब सवा 14 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन बनाने, खेड़ी दमकन, बड़वासनी, महलाना और जुआं में करीब सवा 2 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
प्रस्ताव मिलने पर बदलेगा गांव का नाम
मुख्यमंत्री ने रैली के दौरान कहा कि प्रस्ताव मिलने पर गांव गढ़ी उजाले खां का और नामदा खां का नाम बदला जाएगा। इन दोनों गांवों का नाम क्रमश : कृष्ण नगर और सुदामा नगर रखा जाएगा।
Trending Videos