{"_id":"69c96a3d6a82819f9903d8bd","slug":"when-he-stopped-to-ask-for-directions-the-youths-snatched-his-car-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151639-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रास्ता पूछने के लिए रुका तो युवकों ने छीन ली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रास्ता पूछने के लिए रुका तो युवकों ने छीन ली कार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेरठ-लोहारू एनएच-334 बी पर रास्ता पूछने के लिए रुके व्यक्ति की कार युवक ले भागे। पीड़ित नशे में होने के कारण रास्ता भटक गया था। कार छीनने वाले युवकों ने मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के सेक्टर-4 निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वह गांव छतेहरा में अपने मामा से मिलने आए थे। इसके बाद वह अपने मामा के साथ सोनीपत आ गए। इसके बाद दोनों ने गाड़ी में बैठकर शराब पी। शाम करीब सात बजे उनके मामा घर चले गए। वह भी अपने घर रोहतक जाने के लिए चल दिए।
उन्होंने गाड़ी मेरठ-लोहारू नेशनल हाईवे पर बहालगढ़ की ओर मोड़ दी। रास्ता भटकने के कारण उन्होंने गाड़ी रोककर वहां खड़े दो युवकों से रास्ता पूछा। इस पर युवकों ने उनका बाइल लेकर घर पर बात करवाई। इसके बाद मोबाइल को खेत में फेंक दिया।
इसके बाद युवक उनकी गाड़ी लेकर बहालगढ़ की ओर भाग गए। उन्होंने मोबाइल ढूंढकर अपने रिश्तेदार को मौके पर बुलाया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी है।
Trending Videos