सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man stranded in Iran has contacted his family after two months.

Sonipat News: ईरान में फंसे युवक का दो माह बाद परिवार से हुआ संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
A young man stranded in Iran has contacted his family after two months.
फोटो :: निखिल त्यागी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। गांव शाहपुर तगा निवासी मर्चेंट नेवी में कार्यरत निखिल त्यागी का करीब दो महीने बाद परिवार से संपर्क हो पाया है। इससे परिवार ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण परिवार चिंता में था।
शाहपुर तगा निवासी निखिल त्यागी (24) 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरुग्राम से प्रशिक्षण लेकर मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे। एक वर्ष पहले वह मुंबई से जहाज के जरिए विदेश रवाना हुए थे। शुरुआत में कुवैत मार्ग पर कार्यरत रहते हुए परिवार के संपर्क में बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले निखिल ने जानकारी दी थी कि वह अपनी टीम के साथ ड्यूटी के सिलसिले में ईरान की ओर जा रहे हैं। इस दौरान बढ़े अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते उनका जहाज ईरान में ही फंस गया। हालात ऐसे बने कि जहाज करीब दो महीने तक वहीं रुका रहा। इस दौरान संचार व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती गई।
शनिवार को अचानक निखिल का फोन आने पर घर में खुशी छा गई। निखिल ने परिवार को बताया कि जहाज पर करीब 14 सदस्य मौजूद हैं। सभी सीमित संसाधनों के बीच धैर्य के साथ समय बिता रहे थे। इस दौरान खाने-पीने जैसी मूलभूत जरूरतों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन सभी ने संयम बनाए रखा।

उन्होंने यह भी बताया कि अब वह भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। बेटे की आवाज सुनते ही परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवार अब निखिल के सुरक्षित वतन लौटने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed