{"_id":"6a4571b04ee0cc50a20f94f9","slug":"admission-process-picks-up-pace-at-dcrust-classes-for-the-new-session-to-begin-on-the-27th-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156310-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, 27 से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, 27 से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक करते कुलपति श
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग और नए सत्र की शुरुआत को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पारदर्शी, समयबद्ध और छात्र हितैषी प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से 25 जून तक चली थी। प्रवेश परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए परिसर में हेल्प डेस्क, मार्गदर्शन केंद्र और विभिन्न विभागों की टीमें तैनात रहेंगी। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
तीन चरणों में होगी फिजिकल काउंसलिंग
परिणाम जारी होने के बाद फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई को होगी, जिसके लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। तीसरे चरण की काउंसलिंग 24 जुलाई को आयोजित होगी और अभ्यर्थी 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीटें रिक्त रहने पर चौथे, पांचवें और छठे चरण की काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी।
स्पोर्ट्स कोटा के लिए 14 जुलाई को परीक्षण
स्पोर्ट्स कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन, सामान्य फिटनेस और खेल कौशल परीक्षण 14 जुलाई को प्रथम फिजिकल काउंसलिंग के साथ होंगे।