{"_id":"6a457184cbd25bbbad0e1ea7","slug":"anshu-won-gold-in-the-state-wrestling-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156322-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में अंशु ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में अंशु ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गोहाना स्थित नेताजी सुभाष अकादमी में पहलवान अंशु मलिक का स्वागत करते परिजन व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। नेताजी सुभाष अकादमी गोहाना की पहलवान अंशु मलिक ने चरखी दादरी में 26 से 28 जून तक आयोजित राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-23 के 68 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंशु ने सेमीफाइनल में झज्जर की पहलवान को 5-1 से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में रोहतक की पहलवान को 6-0 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की सराहना हुई।
पानीपत के गांव सिंक-पाथरी निवासी अंशु गोहाना स्थित नेताजी सुभाष अकादमी में अभ्यास करती हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर अकादमी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुश्ती कोच अजमेर मलिक, दीपिका मलिक और सोमबीर ने अंशु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावक कर्मवीर मलिक, सुदेश, प्राचार्य पूनम तथा अन्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।