सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arya Samaj Rishi Nagar's annual festival starts today

Sonipat News: आर्य समाज ऋषि नगर का वार्षिकोत्सव आज से

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj Rishi Nagar's annual festival starts today
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य समाज ऋषि नगर पुनर्स्थापित अलीपुर, सोनीपत का वार्षिकोत्सव एवं दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 मार्च तक किया जाएगा। कार्यक्रम संस्था प्रधान विनोद कुमार बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें आर्य समाज के प्रमुख विद्वानों का सानिध्य प्राप्त होगा।
Trending Videos

इस अवसर पर गांधी नगर, गुजरात से आचार्य योगेश वैदिक को ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि अमृतसर से संगीत रत्न दिनेश आर्य पथिक भजनोपदेशक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक प्रवचन, भजन और यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया जाएगा। मंच संचालन का दायित्व वैदिक प्रवक्ता हरि चन्द स्नेही संभालेंगे, जबकि यज्ञ संयोजन पंडित सत्य प्रकाश आर्य द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed