फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   At the commencement of the religious discourse, 401 women took out a Kalash Yatra.

Sonipat News: कथा के शुभारंभ पर 401 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Sun, 02 Aug 2026 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
At the commencement of the religious discourse, 401 women took out a Kalash Yatra.
फोटो - शहर में कलश यात्रा निकालती हुई महिलाएं। स्रोत - प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ परिसर में रविवार को कावड़ शिविर और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। 401 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि सावन का माह भगवान शिव की अराधना का महीना होता है। भगवान शिव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। सनातन धर्म की परंपराएं हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को सत्य, सेवा, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रीटा शर्मा ने मंदिर समिति की ओर से तैयार किए गए शौचालयों का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं होना जरूरी है। इस अवसर पर नीलम मेहता, ममता अग्रवाल, सुमन वर्मा, अनीता शर्म, सरोज बाला, निम्मी मेहता, आरती जैन, विकास जैन, कुलदीप कौशिक, संजय मेहंदीदत्ता, गोविंद गोयल, रामनिवास सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed