फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat designated as a traffic control zone for the Kanwar Yatra; special traffic plan implemented from the highway to the city.

Sonipat News: कांवड़ यात्रा के लिए सोनीपत बना ट्रैफिक कंट्रोल जोन, हाईवे से शहर तक स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू

Sun, 02 Aug 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sonipat designated as a traffic control zone for the Kanwar Yatra; special traffic plan implemented from the highway to the city.
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर तैनात पुलिस बल। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सोनीपत पुलिस ने पूरे जिले को ट्रैफिक कंट्रोल जोन में बदल दिया है। 11 अगस्त तक एनएच-44 समेत प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के रूट बदल दिए गए हैं। साथ ही कांवड़ियों के लिए अलग लेन, चौबीस घंटे पुलिस निगरानी और व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से आने के बाद सोनीपत से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए अलग-अलग ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहन एनएच-44 की बजाय कुंडली-गाजियाबाद-पलवल केजीपी (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे का उपयोग करें ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर मुरथल, बहालगढ़, सोनीपत बाईपास और गन्नौर क्षेत्र सबसे संवेदनशील रहेंगे। यहां कांवड़ियों के लिए पूरी एक लेन आरक्षित रहेगी। जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत से आने वाले भारी और कामर्शियल वाहनों को एनएच-334 बी से यमुना पुल से पहले ही केजीपी एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
दिल्ली जाने वालों के लिए भी बदलेंगे रास्ते
दिल्ली, नरेला, बवाना, औचंदी और सैदपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को वैकल्पिक लिंक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर कुराड़ बाईपास के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।


इंसेट
इन चौराहों पर रहेगा सबसे ज्यादा पुलिस पहरा
गन्नौर चौक, मुरथल चौक, बहालगढ़ चौक, राई फ्लाईओवर, गोहाना फव्वारा चौक और पानीपत रोड टी-प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां 24 घंटे ट्रैफिक नियंत्रण और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

इंसेट
कांवड़ियों के लिए समर्पित लेन, आमजन के लिए अपील
मुरथल, गन्नौर और सोनीपत बाईपास क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है। आम वाहन चालकों से अपील की गई है कि आरक्षित लेन में वाहन न चलाएं, इमरजेंसी लेन खाली रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। वहीं सोनीपत शहर के प्रमुख बाजारों, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे रोड तथा गोहाना शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गोहाना बाईपास और रोहतक बाईपास से वाहनों को निकाला जाएगा।

वर्जन

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। सेवा, सुरक्षा और यातायात तीनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है। सभी विभाग बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। शिव भक्तों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने को सभी तैयार हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर पूरा रोडमैप बनाकर लागू कर दिया गया है। -एडीजीपी ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed