फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lakshya won gold in the Under-18 javelin throw.

Sonipat News: अंडर-18 के जेवलिन थ्रो में लक्ष्य ने स्वर्ण जीता

Sun, 02 Aug 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Lakshya won gold in the Under-18 javelin throw.
फोटो :: सोनीपत के सेक्टर-4 में आयोजित प्रतियोगिता में गोला फेंकता ​खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को एथलेटिक्स प्रतिभाएं आयोजित की गई। सोनीपत एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 13वीं जिला सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-18 के जेवलिन थ्रो में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हर खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक अपने नाम करने के लिए पूरा दम लगाया।
विज्ञापन

अंडर-18 डिस्कस थ्रो में हितेन को स्वर्ण, दीपेश को रजत और लंबी कूद में वंश कुमार को स्वर्ण व वंश को रजत, अंडर-20 लंबी कूद में वैभव को स्वर्ण और संजना को रजत पदक मिला। अंडर-18 के 100 मीटर दौड़ में रवि को स्वर्ण और अभिनव को रजत, अंडर-20 में अंशुमन को स्वर्ण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पुरुष में मनजीत को स्वर्ण तथा नीरज को रजत मिला। हर्डल स्पर्धा में अंडर-16 बालिका 80 मीटर में राखी को स्वर्ण व वंशिका को रजत, बालक वर्ग में अधिराज को स्वर्ण व नवदीप को रजत मिला। वहीं सीनियर वर्ग में 110 मीटर में अभय को स्वर्ण, अंडर-18 के 110 मीटर में दीपांशु को स्वर्ण मिला।
अंडर-20 के 3000 मीटर में प्रकाश कुमार यादव को सोना, अंडर-16 बालक के 60 मीटर में अभिराज को स्वर्ण व इशु को रजत मिला। अंडर-16 बालिका 60 मीटर में पलक को स्वर्ण व महिमा को रजत, बालिका 600 मीटर में दृष्टि को स्वर्ण तथा शनवी मान को रजत मिला। बालक 600 मीटर में रुद्र को स्वर्ण व प्रिंस को रजत मिला। अंडर-18 के जेवलिन थ्रो में लक्ष्य ने स्वर्ण, अंशुल ने रजत और अमन ने कांस्य पदक जीता।

सोनीपत एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. विकास गहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में एथलेटिक्स की नई प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित रूप से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed