फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paramjit from Kharkhoda and Mohit from MuParamjit from Kharkhoda and Mohit from Mundlana emerged as winners.ndlana emerged as winners.

Sonipat News: खरखौदा के परमजीत व मुंडलाना के मोहित रहे विजेता

Sun, 02 Aug 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Paramjit from Kharkhoda and Mohit from MuParamjit from Kharkhoda and Mohit from Mundlana emerged as winners.ndlana emerged as winners.
फोटाे : सोनीपत के गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में अंडर-14 जिला स्तरीय कुश्ती प्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में रविवार को अंडर-17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 130 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
45 किलोग्राम भार वर्ग में खरखौदा के परमजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गोहाना के दल उपविजेता रहे। 48 किलो भार वर्ग में मुंडलाना के मोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गोहाना के नीतीश दूसरे स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में गन्नौर के निशांत ने अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान पर व खरखोदा के हेमंत दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

110 किलो भार वर्ग में राई के रोनित दहिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि खरखौदा के रिशांत दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। निर्णायकों ने निष्पक्ष तरीके से सभी मुकाबलों का संचालन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पहलवान नवीन मोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करती हैं।

इस दौरान राजकीय स्कूल सनपेड़ा के प्राचार्य सुशील राठी, सरपंच प्रियव्रत, रमेश पहलवान, चांद पहलवान, राणे पहलवान, डीपीई मोहन, मनजीत, संजीत, दीपक, नरेश, कोच राजेश सरोहा, रविंद्र छिक्कारा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed