फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheels grind to a halt due to lack of passengers; Sonipat-Dabwali and Sonipat-Sirsa bus services suspended.

Sonipat News: यात्री नहीं मिले तो थम गए पहिए, सोनीपत-डबवाली और सोनीपत-सिरसा बस सेवा बंद

Sun, 02 Aug 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Wheels grind to a halt due to lack of passengers; Sonipat-Dabwali and Sonipat-Sirsa bus services suspended.
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा रोडवेज ने कम यात्री संख्या और लगातार घाटे को देखते हुए सोनीपत-जींद-डबवाली और सोनीपत-दिल्ली-रोहतक-सिरसा के बीच संचालित सीधी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। इस निर्णय से दोनों रूटों पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए बीच रास्ते बस बदलनी पड़ेगी।
रोडवेज प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जनवरी 2024 में सोनीपत-जींद-डबवाली बस सेवा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद मई-2024 में सोनीपत दिल्ली सिरसा बस सेवा की शुरुआत हुई थी। दोनों बस सेवा उस समय शुरू की गई थी जब दिल्ली में बीएस-4 इंजन की बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा। उसके बाद रोडवेज इन बसों को दूसरे रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में अब सोनीपत से सिरसा व डबवाली के लिए दो-दो बसें चलानी शुरू की थी। अगस्त 2025 में सोनीपत-दिल्ली-सिरसा के बीच एसी बस का संचालन शुरू किया लेकिन दोनों रूटों पर पिछले काफी समय से यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम थी। इसके कारण बसों की आय परिचालन लागत के मुकाबले काफी कम हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए विभाग ने इन दोनों सेवाओं का संचालन फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। सीधी बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होगी, जो नौकरी, शिक्षा, व्यापार या पारिवारिक कार्यों के लिए नियमित रूप से सिरसा और डबवाली की यात्रा करते हैं।
अब उन्हें रोहतक, हिसार या अन्य प्रमुख बस अड्डों पर बस बदलकर आगे का सफर तय करना होगा, जिससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि विभाग समय-समय पर विभिन्न रूटों की आय और यात्री संख्या की समीक्षा करता है। जिन रूटों पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलते और लगातार घाटा होता है, वहां परिचालन व्यवस्था में बदलाव करना पड़ता है।


वर्जन
सोनीपत-डबवाली और सोनीपत-सिरसा रूट पर रोडवेज सेवा बंद कर दी गई है। दोनों रूटों पर यात्री न मिलने के कारण इन बसों को बंद करने का निर्णय लिया गया। यह बसें उस समय दोनों रूटों पर शुरू की थी जब दिल्ली के अंदर बीएस-4 इंजन की बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा था। सोनीपत डिपो में बीएस-6 के बसें हैं। अब घाटे से उभरने के लिए दोनों रूटों से रोडवेज बसों को हटाया गया है। सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, बस डिपो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed