फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devotees throng the Mahalakshmi Mahayagya and Agrasen Mahima Mahotsav.

Sonipat News: महालक्ष्मी महायज्ञ और अग्रसेन महिमा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 02 Aug 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Mahalakshmi Mahayagya and Agrasen Mahima Mahotsav.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित माता महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम की ओर से रविवार को माता महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्री अग्रसेन महिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अग्रवाल समाज के सैकड़ों परिवारों ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान और भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में गायक प्रिंस जैन व शुभम जैन ने महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मेयर एवं श्री अग्रसेन धाम कुंडली के राष्ट्रीय मार्गदर्शक राजीव जैन और पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सेवा, संस्कार और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन से कुलदेवी माता महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों के प्रति समाज में आस्था और समर्पण की भावना का विस्तार होगा।श्री अग्रसेन धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि श्री अग्रसेन धाम कुंडली राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और देशभर से समाज के लोग इसके निर्माण एवं विकास में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाज के प्रत्येक परिवार से धाम से जुड़ने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया। वर्तमान में राष्ट्र निर्माण, मानवता की सेवा और सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन के आदर्श और सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज के लोगों से परिवार सहित ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान अग्रसेन भवन के अध्यक्ष एवं धाम के वाइस चेयरमैन टीकाराम मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल किशन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विकास मंगला, अशोक गर्ग, राजेंद्र कुच्छल, सुरेश, ओडी गर्ग, हरिप्रकाश मंगला, महेंद्र मंगला, गजेंद्र मंगला, पवन गुप्ता, राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित माता महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्र

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित माता महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed