फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Surendra Allahabadia becomes President of the Samaj Seva Samiti.

Sonipat News: सुरेंद्र इलाहाबादी बने समाज सेवा समिति के प्रधान

Sun, 02 Aug 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Surendra Allahabadia becomes President of the Samaj Seva Samiti.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। समाज सेवा समिति की सत्र 2026-27 की प्रथम आम सभा रविवार को कबीरपुर बाईपास स्थित एक गार्डन में आयोजित की गई। सभा में समिति के प्रधान एवं लेखा परीक्षक का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन समिति के संयोजक शशिकरण नासा ने किया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र इलाहाबादी को समिति का प्रधान व कृष्ण कुमार बत्रा को लेखा परीक्षक चुना गया। समिति के दो स्थायी पदों पर रमेश चंद्र हसीजा (समन्वय समिति के स्थायी सदस्य) और शशिकरण नासा (संयोजक) पूर्ववत बने रहेंगे।
विज्ञापन

संयोजक शशिकरण नासा ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना के साथ जरूरतमंद, दिव्यांग, विधवा, व छात्र-छात्राओं को सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रेस सलाहकार सुरेंद्र सेठी ने बताया कि संस्था 44 वर्ष से निरंतर सामाजिक कार्यों में जुटी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए संजीव कुच्छल ने की, जबकि राजीव बाटला मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि जागृत कुच्छल ने कहा कि समिति के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के दौरान समन्वय समिति के स्थायी सदस्य रमेश चंद्र हसीजा ने नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की। पवन गोयल को मुख्य सरपरस्त, रत्नेश बत्रा को मुख्य सलाहकार, प्रवीण वर्मा को सरपरस्त, जितेंद्र रेलन को सह संयोजक, सतीश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, रामकिशन सेतिया को वरिष्ठ महासचिव व सुरेंद्र सेठी को प्रेस सलाहकार नियुक्त किया गया। इस दौरान ओपी इलाहाबादी, बीबी अरोड़ा, वेद प्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, ओपी मुंजाल, सुरेश रेलन, शिवदयाल चुघ, प्रवीण गर्ग, मनोहर नारंग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed