फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two radiologists went on leave, ultrasound service stopped in the district hospital.

Sonipat News: दो रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर गए, जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Sun, 02 Aug 2026 07:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two radiologists went on leave, ultrasound service stopped in the district hospital.
फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परेशानी हो रही है। अस्पताल के दोनों रेडियोलॉजिस्ट धर्मेंद्र यादव और पूजा अवकाश पर हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह बंद हो गई है।
धर्मेंद्र यादव 26 दिन और पूजा छह सप्ताह के अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में पहले प्रतिदिन करीब 90 से 100 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। अब मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में 1,000 से 1,200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक समस्या हो रही है, जिन्हें नियमित जांच की आवश्यकता होती है। करीब चार वर्ष के इंतजार के बाद अक्तूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू हुई थी। इससे पहले भी मरीजों को लंबे समय तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवा एक बार फिर बंद हो गई है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को अगले महीने की तारीख देकर वापस भेज रहा है। तत्काल जांच वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाने को कहा जा रहा है।

वर्जन
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव और डॉ. पूजा छुट्टी पर गए है। 15 अगस्त के बाद डॉ.धर्मेंद्र आ जाएंगे। जबकि डॉ. पूजा सितंबर में अपनी सेवाएं दोबारा शुरू करेंगी। तब तक मरीजों को आगे की तारीख दी जा रही है।
डॉ. आदित्य, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed