{"_id":"69b00ba0760bd76c3c0014e7","slug":"balvatika-annual-examinations-for-classes-3-to-5-will-be-held-from-16th-to-25th-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150675-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बालवाटिका-3 से 5वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 25 तक होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बालवाटिका-3 से 5वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 25 तक होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कक्षा 5वीं तक की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च चल ली जाएंगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना ने बताया कि वार्षिक परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार ही ली जाएगी। वार्षिक परीक्षाएं निपुण दक्षता पर आधारित मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों से ली जाएगी।
बालवाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षता पर आधारित होगी। वहीं, कक्षा चौथी व 5वीं की परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से बनाए गए प्रश्नपत्रों पर आधारित होंगी।
मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों के सुनने, बोलने व पढ़ने के कौशल का परीक्षण करेगी। वहीं, लिखित परीक्षा श्रुतलेख, लेखन कौशल व एक कक्षा आधारित दक्षता का परीक्षण करेगी।
यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल और डेटशीट
बालवाटिका-3 : 16 और 17 मार्च को दो दिन हिंदी और अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा होगी।
कक्षा पहली : 16 मार्च को अंग्रेजी लेखन, 17 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 18 मार्च को गणित लेखन, 19 मार्च को गणित मौखिक, 20 मार्च को हिंदी लेखन, 24 मार्च को हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी।
कक्षा दूसरी : 16 मार्च को गणित लेखन, 17 मार्च को गणित मौखिक, 18 मार्च को हिंदी लेखन, 19 मार्च को हिंदी मौखिक, 20 मार्च को अंग्रेजी लेखन, 24 मार्च को अंग्रेजी मौखिक की परीक्षा होगी।
कक्षा तीसरी : 16 मार्च को हिंदी लेखन, 17 मार्च को हिंदी मौखिक, 18 मार्च को अंग्रेजी लेखन, 19 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 20 मार्च को गणित लेखन, 24 मार्च को गणित मौखिक व 25 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।
कक्षा चौथी : 18 मार्च को गणित, 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को ईवीएस व 24 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी।
कक्षा 5वीं : 18 मार्च को अंग्रेजी 19 मार्च को हिंदी, 20 मार्च को गणित व 24 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।
वर्जन
बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक की वार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वार्षिक परीक्षाएं 16 से 25 मार्च तक चलेंगी। -रचना बाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
Trending Videos