{"_id":"69bff7af63ca3608f1019fd2","slug":"bjp-government-committed-to-honoring-the-martyrs-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151299-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध : बड़ौली
विज्ञापन
शहीद महेंद्र की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को गांव गढ़ीबाला में अमर शहीद महेंद्र की प्रतिमा का अनावरण और शहीद स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहीदों के सम्मान को सदैव प्रतिबद्ध है।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। यहां के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शहीद महेंद्र ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर हरियाणा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि शहीद महेंद्र की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति समर्पण और सेवा तथा साहस के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक राई कृष्णा गहलावत, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
यूपीएससी में 137वीं रैंक लाने वाली मनीषा डागर को दी बधाई
बड़ौली ने यूपीएससी में 137वीं रैंक लाने वाली मनीषा डागर को बधाई दी। गांव बागडू में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शी तरीके से काम करने वाली सरकार है। कि हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।
Trending Videos