{"_id":"69c3cdc2e561a7f9e10574df","slug":"discussion-on-projects-to-be-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-by-the-chief-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151421-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएम के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजक्टों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएम के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजक्टों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गोहाना में 29 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की होने वाली रैली को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े प्रोजेक्टों पर चर्चा की।इनमें स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सिंचाई व अन्य विभागों के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाना है उनसे संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर अपने मुख्यालय से स्वीकृति लें। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उन स्थलों पर सुंदरीकरण, सफाई व आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, अंजली श्रोत्रिय, सीटीएम डॉ. अनमोल, डीडीपीओ मनीष मलिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिता, डीईओ नवीन गुलिया भी उपस्थित रहे।
Trending Videos