फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BLOs should upload voters' necessary documents to the app.

Sonipat News: मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज एप पर अपलोड करें बीएलओ

Sat, 01 Aug 2026 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
BLOs should upload voters' necessary documents to the app.
फोटो - आंगनबाड़ी केंद्र रूखी में मीटिंग के दौरान उपस्थित बीएलओ। स्रोत - प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। रूखी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को सुपरवाइजर सतनारायण वशिष्ठ ने बीएलओ के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण पर बैठक की। इस दौरान बीएलओ को मतदाता सूची में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
उन्हें उन मतदाताओं को नोटिस जारी करने को कहा गया जिनके नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। नोटिस के बाद उनसे जरूरी दस्तावेज लेकर बीएलओ एप पर अपलोड करने होंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीएलओ को ड्राफ्ट रोल और एसआईआर के तहत उन मतदाताओं को भी नोटिस देना है जिनकी 2002 की सूची में या उनके माता-पिता की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों में आवश्यक दस्तावेज बीएलओ एप पर अपलोड किए जाएंगे। सभी बीएलओ को बिना किसी त्रुटि के दस्तावेज अपलोड कर पारदर्शी मतदाता सूची बनाना सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता के लिए आवश्यक दस्तावेज

जिन मतदाताओं का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है, उन्हें केवल अपनी उम्र और स्थायी निवास का दस्तावेज देना होगा। जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है, उन्हें अपना और अपने माता-पिता में से एक का दस्तावेज देना होगा। जिन मतदाताओं का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है, उन्हें अपना और अपने माता-पिता दोनों के दस्तावेज देने होंगे। इस अवसर पर बीएलओ अनूप सिंह, रवींद्र, आनंद कुमार, संतराम, जगत सिंह, संतोष, हंसो, सुमित्रा और कमलेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed