सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Body of sanitation worker missing for four days found, murder suspected

Sonipat News: चार दिन से लापता सफाई कर्मी का शव मिला, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Body of sanitation worker missing for four days found, murder suspected
लापता सफाई कर्मी का शव मिलने के बाद मौके पर मुआयना करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा । नगर निगम सोनीपत का सफाई कर्मी गांव ककरोई निवासी 28 वर्षीय विजय का शव शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी के किनारे आनंदपुर झरोठ के खेतों में औंधे मुंह मिला। वह बुधवार को घर से निकला था। उसके बाद लापता हो गया था।
Trending Videos

परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी। अब उसका शव मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। विजय की गर्दन पर चोट के गहरे जख्म थे। सिर की खाल भी उधड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरोई गांव की कविता ने वीरवार को खरखौदा थाने में शिकायत दी थी कि उनके भाई विजय बुधवार को बाइक लेकर किसी काम से खरखौदा आए थे लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटे। उसका फोन भी बंद आ रहा है। इस पर परिजन उसे ढूंढने खरखौदा भी गए लेकिन उनका पता नहीं चला।
अगले दिन वह फिर से खरखौदा पहुंचे तो पता चला कि विजय की बाइक थाना कलां मार्ग पर गिर गई थी जिससे चोटिल हो गया था। वह इलाज कराने खरखौदा के सरकारी अस्पताल भी गया था लेकिन इसके बाद से वह लापता हो गया।
विजय की बहन ने इसकी शिकायत खरखौदा थाने में दी थी जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया। शनिवार को अचानक ही पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन मिली जो खरखौदा के मटिंडू मार्ग पर किराये पर रह रहे एक कूड़ा बीनने वाले के पास था।
पूछताछ पर उसने बताया कि कूड़ा बीनने के दौरान वह हाईवे किराने पड़े फोन को उठा लाया था। पुलिस उसे साथ लेकर मौके पर पहुंची और आसपास तलाश करने पर विजय का शव हाईवे किनारे लगते गेहूं के खेतों में नाले के पास औंधे मुंह गिरा पड़ा मिला।
पुलिस ने मौके से एक गाड़ी का टूटा हुआ बंफर व टूटी चप्पल भी बरामद की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय के साथ यहां कोई सड़क हादसा हुआ होगा। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए।
एसीपी राजदीप मोर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पता लगा रही है कि जब विजय सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंच गया था, तो फिर वह हाईवे पर कैसे पहुंचा। कहीं वह दोबारा तो सड़क हादसे का शिकार नहीं हो गया। हालांकि परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
वर्जन
लापता विजय का शव बरामद हुआ है, रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हर पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है। विजय के थाना कलां मार्ग पर सड़क हादसे में घायल होने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी उन्हें मिला है। घटना स्थल की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। -पवन कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।

लापता सफाई कर्मी का शव मिलने के बाद मौके पर मुआयना करती पुलिस। संवाद

लापता सफाई कर्मी का शव मिलने के बाद मौके पर मुआयना करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed