{"_id":"69ac82c29a2561644005729b","slug":"lpg-price-hike-government-attacks-poor-diwan-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150546-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी के दाम बढ़ा गरीबों पर सरकार ने किया प्रहार : दिवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी के दाम बढ़ा गरीबों पर सरकार ने किया प्रहार : दिवान
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कमल दिवान, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष कमल दिवान ने घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।
रसोई गैस के दामों में हुई ताजा बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की वृद्धि की गई है जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है।
सरकार ने पहले धीरे-धीरे गैस की सब्सिडी को कम किया। स्थिति यह है कि सब्सिडी नाम मात्र की रह गई है। अब लगातार इसकी कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों से परिवार का बजट पूरी तरह बिगड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सब्सिडी वाला सिलिंडर लगभग 420 रुपये में मिलता था जबकि अब इसकी कीमत 900 रुपये से अधिक हो गई है।दिवान ने उज्ज्वला योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना अब केवल कागजों तक सीमित रह गई है।
गरीब परिवारों ने सिलिंडर तो ले लिया लेकिन गैस के महंगे दाम के कारण उसे दोबारा भरवाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ओर से 500 रुपये में सिलिंडर देने के वादे केवल हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
दिवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं और आम जनता को राहत नहीं दी तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी।
Trending Videos