{"_id":"69ac82e11d20260197014cac","slug":"tell-farmers-the-benefits-of-nano-fertilizer-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150539-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों को बताए नैनो उर्वरक के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों को बताए नैनो उर्वरक के फायदे
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खेत दिवस कार्यक्रम के दौरान नैनो उर्वरक के प्रयोग वाली गेहूं खेत का विजिट करते किसान। स्रोत : प
विज्ञापन
गोहाना। इफको के कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन कार्यक्रम के तहत गांव मुंड़लाना में खेत दिवस कार्यक्रम में 70 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. जेके नांदल रहे। किसान नाहर सिंह के खेत में गेहूं की फसल पर लगाए गए नैनो उर्वरक के प्रदर्शन प्लॉट को भी किसानों को दिखाया गया।
नाहर सिंह ने बताया कि नैनो उर्वरक के इस्तेमाल से उन्होंने यूरिया खाद का उपयोग लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक कम कर दिया है। उनकी फसल आसपास के खेतों की फसलों के मुकाबले ज्यादा अच्छी और हरी-भरी है।
डॉ. जेके नांदल ने किसानों को सब्जी और बागवानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधों को अपना जीवन चक्र पूरा करने के लिए 17 तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर किसान इनका संतुलित उपयोग करें तो पैदावार में बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने टमाटर की खेती और उसकी मार्केटिंग के बारे में बताया । कार्यक्रम के दौरान इफको के क्षेत्र प्रबंधक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और किसानों को कृषि विभाग व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अंत में पैक्स प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने सभी किसानों और अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पैक्स प्रबंधक रमेश, रविन्द्र आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos