सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPSMV Researcher Dr. Anu's Research Receives Appreciation at International Seminar

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बीपीएसएमवी की शोधकर्ता डॉ. अनु के शोध को मिली सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
BPSMV Researcher Dr. Anu's Research Receives Appreciation at International Seminar
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बीपीएसएमवी की शोधकर्ता डॉ अनु जांगड़ा को सम्मानित करते हुए कुलपति प्र
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान की स्नातकोत्तर छात्रा और शोधकर्ता डॉ. अनु जांगड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
Trending Videos

छात्रा ने लक्ष्मी बाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया और सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन हासिल किया। सेमिनार में दुनियाभर से 35 वर्ष से कम आयु के शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनु जांगड़ा ने योग के माध्यम से तनाव, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक स्वास्थ्य की प्राप्ति विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां संस्थान के साथ-साथ प्रदेश और देश का भी मान बढ़ाती हैं।
आयुर्वेद संकाय के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश गौतम और प्राचार्य. डॉ. एपी नायक ने भी डॉ. अनु को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed