फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campaign to prevent dengue and malaria intensified; notices issued to 12 people.

Sonipat News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम का अभियान तेज, 12 लोगों को नोटिस जारी

Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Campaign to prevent dengue and malaria intensified; notices issued to 12 people.
फोटो - देवीपुरा में रक्त का नमूना लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। विभाग के कर्मचारी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। इस दौरान मच्छर का लारवा मिलने पर 12 लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। कर्मचारी प्रतिदिन 15 से 20 बुखार से पीड़ित मरीजों के रक्त के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज रहे हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग ने शहर की चार कॉलोनी को डेंगू और मलेरिया के लिए संवेदनशील घोषित किया है। स्वास्थ्य कर्मी इन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य कर्मी राज सिंह के नेतृत्व में देवीपुरा और बस अड्डा पर निरीक्षण अभियान चला। इस अभियान में 330 घरों की जांच की गई। कर्मचारियों ने बस अड्डा वर्कशॉप में पुराने टायर, पानी की टंकी और कूलर आदि की भी जांच की। उन्होंने गलियों में भरे पानी में दवाई डाली ताकि मच्छर न पनपें। कर्मचारी लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचने के तरीके, लक्षण और उपचार की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन




ओपीडी में डेंगू-मलेरिया जांच अनिवार्य

मौसम में बदलाव से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार से पीड़ित मरीजों की होती है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय छिक्कारा ने डॉक्टरों को बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुनर्लेखन



















0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed