सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car hit from behind, three family members injured, woman unconscious

Sonipat News: कार में पीछे से मारी टक्कर, परिवार के तीन लोग घायल, महिला बेहोश

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car hit from behind, three family members injured, woman unconscious
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच-334बी पर गांव राई के पास तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos


दिल्ली के अलीपुर निवासी धर्मेंद्र ने राई थाना में एफआईआर दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी त्रिवेणी, बहू चंचल, पौत्र शिवांश तथा भतीजी प्रियंका के साथ कार में सवार होकर यूपी के बागपत जा रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे जब वह राई के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार पलटकर सर्विस रोड पर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी त्रिवेणी और बहू चंचल घायल हो गईं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार से चार युवक नीचे उतरे। उनमें से एक युवक ने खुद को चालक बताते हुए तेज गति होने की वजह से कार पर नियंत्रण नहीं कर पाने की बात स्वीकार की। इसके बाद सभी भाग गए। घायलों को मौके पर मौजूद एक युवक की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। चंचल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि वह अभी भी बेहोश हैं। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed