सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government is not even repairing the works done during the Congress rule: Dahiya

कांग्रेस राज के कार्यों की मरम्मत भी नहीं करा रही सरकार : दहिया

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The government is not even repairing the works done during the Congress rule: Dahiya
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष व अन्य नेता। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के विकास को आगे बढ़ाने की बात तो छोड़िए कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों की मरम्मत करने का काम भी नहीं किया जा रहा है।
Trending Videos

कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि 12 वर्षों में भाजपा सरकार विफलता पर विफलता को विकास का नाम देती आ रही है। पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह ने कहा कि खरखौदा के बहुत ही बुरे हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके राज में जहां हलके का चहुंमुखी विकास हुआ वहीं आज जलभराव की समस्या से खरखौदा के लोग त्रस्त हैं। पूर्व विधायक सुखबीर सिंह फरमाना ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा पंचकूला निगम में 160 करोड़ की एफडी गायब हो जाती है और कोई जवाबदेही नहीं होती। नवनियुक्त हलका प्रभारी सिकंदर दहिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम केयर फंड में जमा हजारों करोड़ रुपये का हिसाब जनता को मिलना चाहिए। इसे स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया व अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed