{"_id":"6a305ce2eb4b699d6d06093f","slug":"cash-and-bottles-stolen-from-liquor-shop-salesman-accused-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155524-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब ठेके से नकदी और बोतलें चोरी, सेल्समैन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब ठेके से नकदी और बोतलें चोरी, सेल्समैन पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। बस स्टैंड के सामने स्थित शराब ठेके से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और महंगी शराब की बोतलें चोरी होने का मामला सामने आया है। ठेका संचालक ने अपने ही सेल्समैन और उसके एक साथी पर साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
सेक्टर-23 निवासी जोगिंद्र ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बस स्टैंड के सामने शराब का ठेका है। दो माह पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी रामू को सेल्समैन के रूप में नौकरी पर रखा था।
आरोप है कि रामू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ठेके से करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी और 16 शराब की बोतलें चोरी कर लीं। इनमें कई महंगे ब्रांड की बोतलें भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
जोगिंद्र ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में आए थे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए।