{"_id":"69bc0dee90387a7a4c0d7a48","slug":"cash-stolen-by-breaking-roti-bank-donation-box-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151150-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोटी बैंक का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोटी बैंक का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
तोड़ा गया रोटी बैंक का दान पात्र। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बस स्टैंड स्थित दैनिक लंगर रोटी बैंक, कपड़ा बैंक के दानपात्र को तोड़कर चोर उसमें रखी 20-25 दिन की दान राशि चोरी कर ली। वारदात का पता उस समय चला जब सुबह रसोईया भगवान और लांगरी मांगेराम मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तुरंत संचालक मास्टर राजेश लठवाल ‘चिड़ाना’ को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद उनके निर्देश पर थाना शहर गोहाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे पहले भी कई बार चोर दानपात्र तोड़ने की कोशिश कर चुके थे। इस बार चोर दानपात्र तोड़ने में सफल रहे।
चोरी की वारदात ऐसे समय में हुई है जब संचालक संस्थाएं सज्जन सेवा संघ और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड गोहाना शहीदी दिवस के मौके पर गांव तिहाड़ कलां में कार्यक्रम और आठवां वार्षिक उत्सव मनाने की तैयारी में लगी हुई हैं।
संचालक मास्टर राजेश लठवाल ने कहा कि बस स्टैंड पर नशेड़ी और आवारा लड़के घूमते रहते हैं। वह यात्रियों का सामान और जेब तक साफ कर देते हैं। शक है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।
Trending Videos