{"_id":"69ac08f00a083501c904a568","slug":"cm-will-open-the-coffers-for-the-development-of-the-region-in-the-rally-on-29th-cooperation-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150519-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास के लिए 29 की रैली में पिटारा खोलेंगे सीएम : सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास के लिए 29 की रैली में पिटारा खोलेंगे सीएम : सहकारिता मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
फाेटो: सोनीपत के गांव बिधल में विकास कार्य का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्
विज्ञापन
बिधल में किया विकास कार्यों को समर्पित, 29 मार्च की रैली का दिया न्योता
फाेटो 01: सोनीपत के गांव बिधल में विकास कार्य का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना में 29 मार्च को होने वाली धन्यवाद एवं विकास रैली में क्षेत्र के लिए विकास का पिटारा खोलेंगे। रैली के लिए उन्होंने शनिवार को ग्रामीणों को आमंत्रित करने की शुरुआत गांव बिधल से की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए जनता जनार्दन का भरोसा जीता है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। मंत्री ने सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि रैली के लिए घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें।
मंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लें। साथ ही विपक्षी विचारधारा रखने वाले लोगों से भी क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव लेने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नई सब्जी मंडी गोहाना में दोपहर एक बजे सीएम रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने गांव बिधल में दो करोड़ रुपये के आधा दर्जन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें सोनीपत मार्ग से युद्धवीर मलिक (सेवानिवृत्त आईएएस) के खेत तक मार्ग निर्माण, गांव की फिरनी का निर्माण, एससी शिवधाम में शेड और फर्श निर्माण, प्राइमरी स्कूल में प्रार्थना सभा मैदान और शौचालयों का निर्माण व बड़े तालाब पर गो घाट का निर्माण शामिल है।
इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, सरपंच पूनम मलिक, जोगेंद्र मलिक, पूर्व सरपंच करतार मलिक भी उपस्थित रहे।
Trending Videos