फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mother killed her innocent son by drowning him in water tank in In Mundlana of Sonipat

Sonipat: दो साल के मासूम की मौत ने लिया हत्या का मोड़, मां पर होदी में डुबोने का आरोप; पति के चरित्र पर था शक

Fri, 31 Jul 2026 10:16 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 31 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

सोनीपत में दो साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में पानी की होदी में डूबने से हुई मौत के मामले ने एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
mother killed her innocent son by drowning him in water tank in In Mundlana of Sonipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मुंडलाना में दो वर्षीय मासूम की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले जिस घटना को पानी की होदी में गिरने से हुई दुर्घटनावश मौत माना जा रहा था, अब उसी मामले में पिता की शिकायत पर बच्चे की मां के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने पारिवारिक रंजिश के चलते बेटे को जानबूझकर पानी की होदी में डुबोकर मार दिया।

विज्ञापन


गांव मुंडलाना निवासी हरिओम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी शादी करीब पांच वर्ष पहले पानीपत जिले के उग्रा खेड़ी निवासी प्रिया से हुई थी। उनके दो बच्चे थे, जिनमें बेटी तनवी और दो वर्षीय बेटा चिरांश शामिल है। शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी लंबे समय से उस पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक करती थी। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी का संदेह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि इसी वजह से वह पति और बच्चों के प्रति मन में रंजिश रखने लगी थी।
विज्ञापन


हरिओम ने बताया कि 29 जुलाई को वह निजी काम से रोहतक गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा चिरांश खेलते समय घर में बनी पानी की होदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को बीपीएस राजकीय महिला चिकित्सा संस्थान, खानपुर कलां ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। उस समय उन्होंने दुर्घटनावश मौत की शिकायत दी थी, वह पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि घर लौटने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो उन्हें संदेह हुआ कि बेटे की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को नई शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने जानबूझकर बेटे को पानी की होदी में डुबोकर उसकी हत्या की है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक सूचना पर पहले बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना स्थल का एफएसएल टीम से निरीक्षण भी कराया गया। जांच के दौरान होदी का पानी, होदी पर रखा निप्पल, एक कपड़ा (रुमाल) तथा कमरे से एक हस्तलिखित नोट सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए।


बाद में पिता की नई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सब्बल का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed