{"_id":"69b961850b447d97ed025f5b","slug":"deed-writer-sent-to-jail-in-registry-fraud-case-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151035-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में डीड राइटर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में डीड राइटर को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। पेपरलेस रजिस्ट्री के पहले बड़े फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बीच एसआईटी ने डीड राइटर व अधिवक्ता दिनेश कुमार को रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य चार आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान दिनेश कुमार से रजिस्ट्री प्रक्रिया में उसकी भूमिका और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस को दिनेश के पास से रुपये भी बरामद हुए। इस संबंध में पूरी जानकारी पुलिस सभी आरोपियों का रिमांड समाप्त होने के बाद देगी। अभी तक की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और अन्य आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर दिल्ली के कारोबारी की 36 कनाल जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री करवा दी थी। इस मामले में फर्जी विक्रेता, खरीदार, प्रापर्टी डीलर व अन्य की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आरोपी सुरेश, सुरेंद्र, बलबीर, प्रमोद व दिनेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दिनेश कुमार का रिमांड समाप्त होने के बाद अब पुलिस सुरेश, सुरेंद्र, बलबीर और प्रमोद से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos