सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for holding elections in charitable cowshed as per rules

Sonipat News: धर्मार्थ गोशाला में नियमानुसार चुनाव कराने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for holding elections in charitable cowshed as per rules
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। धर्मार्थ गोशाला सिसाना की कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को गो सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला फर्म एंड सोसाइटीज रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई जाए। चुनाव तक गोशाला संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किया जाए।प्रतिनिधिमंडल में रामफल, राजकुमार, अजय, उमेद सिंह, रामेहर, कृष्ण, रघुनाथ, वेदपाल, जगदेव, सुरेंद्र, बिजेंदर, रमेश व अरुण सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगपत्र में कहा गया कि गोशाला की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यदि सर्वसम्मति नहीं बनती तो निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने अपने पक्ष में 28 मई को हुई गोशाला समिति की बैठक का भी हवाला दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के साथ बैठक की प्रति संलग्न की गई जिसमें उल्लेख है कि तत्कालीन प्रधान द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद समिति ने उसे स्वीकार कर लिया था। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए प्रधान के चयन तक उपप्रधान को कार्यभार सौंपा जाए।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि प्रशासक की निगरानी में चुनाव होने से किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा और गाेशाला का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सकेगा।
उधर, सोमवार को ही हुई पंचायत में गढ़ी सिसाना के रामकुमार को पगड़ी बांधकर प्रधान बनाया गया था जबकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया था। जिला फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार हितेंद्र कादियान ने बताया कि 22 जून से पहले मौजूदा कार्यकारिणी से चर्चा की जाएगी जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed