सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Discrimination in wheat procurement will not be accepted: Front

गेहूं खरीद में भेदभाव नहीं होगा स्वीकार : मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Discrimination in wheat procurement will not be accepted: Front
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की वीरवार को ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें किसान नेताओं ने मंडियों में गेहूं बेचने के दौरान किसानों को आ रही परेशानी पर चर्चा की। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कटौती या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में अमरजीत सिंह मोहड़ी, लखविंदर सिंह औलख, मनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह बुग्गा, जगबीर घसौला, संदीप सिवाच, गुरप्रीत सिंह संधू, धीरज गाबा और बहादुर मेहला ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से गेहूं की कटाई भी देरी से शुरू हुई है। अब अचानक बढ़ी आवक के चलते मंडियों में व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार को मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध करने चाहिए।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मंडियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। बारिश के कारण गेहूं में आए लस्टर लॉस या अन्य बहानों से किसानों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के गेहूं का एमएसपी पर खरीदा जाए।
हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने कहा कि गेहूं खरीद में लगाई गई अनावश्यक शर्तें जैसे बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करने की बाध्यता हटाई जाए। किसानों को बिना किसी अनावश्यक शर्त के एमएसपी पर गेहूं बेचने की सुविधा दी जाए।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों को गेहूं बेचने में किसी प्रकार की परेशानी आई या एमएसपी पर खरीद नहीं की गई तो हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed