सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Discussion was held regarding the Mahapanchayat to be held on 25th October in Rohtak.

Sonipat News: रोहतक में 25 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर मंथन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Discussion was held regarding the Mahapanchayat to be held on 25th October in Rohtak.
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कार्यकारिणी की बैठक को संब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को अशोक विहार स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हंसराज राणा ने की। बैठक में रोहतक में 25 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर गहन चिंतन किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा सहित पूरे देश में जनविरोधी नीति बना रही है। इसमें विद्यार्थियों के बस पास को समाप्त करना, बस में बुजुर्गों का आधा किराया माफ करने की स्कीम रद्द करना, अमेरिका के साथ किसान मजदूर विरोधी समझौता करना शामिल है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारतीय कृषि उत्पाद व डेयरी उत्पाद के भाव बुरी तरह गिरेंगे। इस समझौते के कारण लाखों किसान बर्बाद हो जाएंगे। लोगों के सामने एकमात्र रास्ता आंदोलन ही बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूरे देश में किसानों व मजदूरों को संगठित करने का पुरजोर प्रयास कर रहा है। इसमें ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, जयकरण, ईश्वर सिंह राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed