सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disposal line burst, contaminated water filled in one and a half dozen colonies

Sonipat News: डिस्पोजल की लाइन फटी, डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में भरा दूषित पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Disposal line burst, contaminated water filled in one and a half dozen colonies
फोटो : सोनीपत के सारंग रोड रेलवे अंडरब्रिज में भरा दू​​षित पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। शंभू दयाल डिस्पोजल परिसर में बड़ी पाइप लाइन फट गई। इससे सीवर के पानी की निकासी ठप हो गई। सारंग रोड रेलवे अंडरपास में एक बार फिर से दूषित पानी भरने से शुक्रवार को वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डिस्पोजल में भी ऊपर तक पानी भरने और इससे जुड़ी कॉलोनियों में भी सीवर का पानी गलियों में भरने शुरू हो गया। रेलवे अंडरपास सारंग रोड और रेलवे रोड को जोड़ता है। यहां से हजारों वाहन व राहगीर गुजरते हैं। बार-बार सीवर लाइन का दूषित पानी भरने से अंडरपास का रास्ता बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर वाहन चालकों को रेलवे लाइन पार करने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। विभिन्न काॅलोनियों से सीवर जाम होने की शिकायत मिलने के बाद नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
Trending Videos

लाइन फटने के कारण पुरानी अनाज मंडी, भरतपुरी, प्रभु नगर मंडी, आर्य नगर, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, विकास नगर, गढ़ी घसीटा समेत डेढ़ दर्जन काॅलोनियों में सीवर जाम होने की समस्या आ गई। सीवर लाइन एक सप्ताह पहले भी फटी थी जिससे सारंग रोड अंडरपास में पानी भरने शुरू हो गया था।
समय रहते कर्मचारियों ने कोई गौर नहीं किया। सीवर जाम होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मेयर राजीव जैन ने संज्ञान लिया तो पता चला कि लाइन फटी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के लिए लताड़ लगाई और मरम्मत का काम शुरू करवाया। उन्होंने एक दिन में ही मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। -------------
बदबू से पार्क में नहीं बैठ पाते लोग
सारंग रोड अंडरपास के नीचे दूषित पानी जमा होने की समस्या कई वर्ष से बरकरार है। बार-बार सीवरलाइन का पानी अंडरपास में जमा होता है। इससे आसपास के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। अंडरपास के पास ही पार्क भी है। वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन बदबू की वजह से बैठना मुश्किल हो जाता है।

वर्जन
शंभू दयाल डिस्पोजल से गीता भवन तक की लाइन पुरानी होने के कारण बार-बार फट जाती है। समस्या दूर करने के लिए 98 लाख रुपये से लाइन बदलने का काम ठेकेदार को आवंटित हो चुका है जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा। उसके बाद लोगों को राहत मिल सकेगी। -राजीव जैन, मेयर

फोटो : सोनीपत के सारंग रोड रेलवे अंडरब्रिज में भरा दूषित पानी। संवाद

फोटो : सोनीपत के सारंग रोड रेलवे अंडरब्रिज में भरा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed