{"_id":"6a0aee697620ac73b60cb9b5","slug":"video-people-of-chhichharana-village-are-troubled-by-electricity-problem-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 दिन से अंधेरे में छिछड़ाना गांव, बिजली दफ्तर पहुंचकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से अंधेरे में छिछड़ाना गांव, बिजली दफ्तर पहुंचकर लोगों ने किया प्रदर्शन
गांव छिछड़ाना में 10 दिन पहले आए आंधी-तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से नहीं लौट पाई है। अंधी-तूफान में बिजली सप्लाई के करीब 40 खंभे और 9 ट्रांसफार्मर गिर गए थे, लेकिन बिजली विभाग अभी तक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाया। इससे पूरा गांव पिछले 10 दिन से परेशान है।
छिछड़ाना के सरपंच राजबीर ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं भैंसों के लिए चारा काटने और खेतों में पानी लगाने का काम भी बंद पड़ा है। गर्मी के मौसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया।
गांव के काफी लोग एकजुट होकर गोहाना स्थित एएक्सएन कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।