{"_id":"6a0a909e99c0c25d8f0adf41","slug":"video-illegal-mining-continues-unabated-in-chandauli-even-after-the-death-of-a-young-man-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हादसे से भी नहीं लिया सबक, युवक की मौत के बाद भी धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हादसे से भी नहीं लिया सबक, युवक की मौत के बाद भी धड़ल्ले से किया जा रहा अवैध खनन
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के समीप शुक्रवार देर रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का काम थमता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि रूपेठा गांव के तालाब से दिन-रात खुलेआम मिट्टी खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रूपेठा गांव स्थित तालाब से इन दिनों जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। शुक्रवार देर रात इसी अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चतुभुजपुर निवासी नंदू यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।