सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Symbolic Cheques for Enhanced Honorarium Distributed to Instructors in sonbhadra

VIDEO: अनुदेशकों में वितरित किया गया बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चेक

Pragati Chand Pragati Chand
Updated Mon, 18 May 2026 09:44 AM IST
Symbolic Cheques for Enhanced Honorarium Distributed to Instructors in sonbhadra
सोनभद्र जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से मानदेय वृद्धि किए जाने के बाद जनपद के 460 कार्यरत अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने की शुरुआत हुई। जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे उपस्थित अनुदेशकों ने उत्साहपूर्वक देखा। मानदेय वृद्धि की घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अप्रैल माह के बढ़े हुए मानदेय के रूप में 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक वितरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अनुदेशक पूरी निष्ठा से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक और अनुदेशक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने और उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल, कला और कृषि जैसे क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा निखारने की बड़ी जिम्मेदारी अनुदेशकों पर है। उन्होंने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर भी बच्चों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी के साथ विभिन्न शिक्षक एवं अनुदेशक संगठनों के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour News: वोट है हमारी ताकत, मतदान प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी

17 May 2026

VIDEO : कस्टडी से भागे हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

17 May 2026

VIDEO : नेपाल से लौट रहे यात्रियों की कार कंबाइन मशीन से टकराई, चार की दर्दनाक मौत

17 May 2026

Meerut: श्री नारायण बद्रीनाथ व केदारनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाली शोभायात्रा

17 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लखनऊ के ग्रुप ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

17 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: यादव विकास सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन

17 May 2026

VIDEO: छपरा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में बॉक्स में बंद महिला का बिना सिर का शव, हाथ-पैर अलग पॉलीथीन में थे

17 May 2026
विज्ञापन

Damoh News: फर्जी एमबीबीएस की डिग्री के सहारे सरकारी अस्पतालों में कर रहे थे इलाज, अब तीन आरोपी हिरासत में

17 May 2026

VIDEO: नशे की हालत में हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

17 May 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर जिले के 280 अंशकालिक अनुदेशक हुए लाभांन्वित, एमएलसी ने डमी चेक देकर किया सम्मानित

17 May 2026

फरीदाबाद: जेईई एडवांस्ड परीक्षा देकर लौटे छात्र, केंद्रों पर रही हलचल

17 May 2026

VIDEO: नहीं दिखा बकरीद का चांद, अब 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

17 May 2026

दिल्ली: उत्तम नगर में बिजली के तारों का जाल बना मौत का फंदा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

17 May 2026

फरीदाबाद की रजनी शर्मा ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

17 May 2026

हाथरस की बेटी व एक्ट्रेस त्विसा शर्मा को न्याय दिलाने को परिजन-रिश्तेदारों ने निकाला कैंडल मार्च

17 May 2026

फरीदाबाद: छह माह की बच्ची को इलाज के लिए भटकना पड़ा, परिजनों ने अस्पताल व्यवस्था पर उठाए सवाल

17 May 2026

ग्रेटर नोएडा: सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर निकली शोभा यात्रा

17 May 2026

बच्चे को घुमाने निकली महिला, बाइक सवार लुटेरों ने छीनी सोने की चेन

17 May 2026

ज्योतिर्मठ: बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

17 May 2026

Karnaprayag: महंगाई, नीट पेपर लीक और पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला

17 May 2026

जांजगीर-चांपा: राधा-कृष्ण मंदिर का हुआ भूमि पूजन, शिक्षा मंत्री बोले- मंत्रोच्चार से होगी पढ़ाई की शुरुआत

17 May 2026

कैथल: तीन युवकों ने पिया कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो

17 May 2026

कानपुर: क्रूर चाची की कैद से आजाद हुए अनाथ मासूम, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

17 May 2026

Lakhimpur Kheri: दबंगों ने गन्ने की फसल जोती, किसान ने पुलिस को दी तहरीर

17 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पुलिस द्वारा टेंट हटाने पर महिलाओं ने समाप्त किया धरना, कहा-व्यापारियों की दो फाड़ राजनीति से उजड़ेंगे घर

17 May 2026

Rudraprayag: महंगाई और नीट पेपर मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

17 May 2026

जांजगीर-चांपा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल पंप के बाहर नारेबाजी; केंद्र सरकार पर साधा निशाना

17 May 2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: पुलिस ने धरना स्थल से हटाया टेंट, महिलाओं ने जताया विरोध, पुलिस से हुई नोंकझोंक

17 May 2026

लखनऊ: मामूली विवाद के बाद दारू ठेके पास युवक को मारी गई गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

17 May 2026

लखनऊ: मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल द्वारा ईदगाह ऐशबाग में देखा गया चांद

17 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed