{"_id":"6a0a8f3dbca4c7a127096d0c","slug":"video-preparations-for-international-yoga-day-have-begun-in-gohana-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में शुरू हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में शुरू हुई तैयारियां
आगामी विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद के संयोजन और मार्गदर्शन में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग और स्कूलों के फिजिकल एजुकेशन कर्मियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान योग आचार्य राम निवास ने सभी प्रतिभागियों को पूरा योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया और अलग-अलग योग आसनों व प्राणायाम की जानकारी दी।
डॉ. विनोद ने बताया कि 18 मई से 20 जून तक लगातार योग दिवस को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, गांवों और सरकारी संस्थानों में लोगों को योग से जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विश्व योग दिवस में भाग ले सकें।
18, 19 और 20 मई को शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ट्रेनिंग भी होगी। ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारी आगे स्कूलों और गांवों में लोगों को योग का अभ्यास करवाएंगे। योग विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और विश्व योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।