{"_id":"6a0c87377bbdda05340201c5","slug":"drain-cleaning-in-mundlana-picks-up-pace-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154262-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुंडलाना में ड्रेन सफाई की सफाई में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुंडलाना में ड्रेन सफाई की सफाई में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
गांव मुंडलाना में ट्राई ड्रेन नंबर-3 की सफाई कार्य का निरीक्षण करते इंदुप्रकाश नरवाल। स्रोत : प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल के निर्देश पर ट्राई ड्रेन नंबर-3 की सफाई के लिए गांव मुंडलाना में अतिरिक्त मशीन लगाकर काम शुरू कर दिया गया है। ड्रेन की सफाई होने से किसानों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की आस है।
कुछ दिन पहले गोहाना रेस्ट हाउस में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायक ने ड्रेन की सफाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अब मुंडलाना में दूसरी मशीन लगाई गई है।
विधायक की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई इंदुप्रकाश नरवाल ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बताया गया है कि ड्रेन पर एक मशीन पहले से दूसरी दिशा में सफाई कार्य कर रही है। नई मशीन करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में सफाई करेगी। इससे जवाहरा, ढूराणा, मुंडलाना, चिड़ाना, शामड़ी, कैलाना खास और बुसाना सहित आसपास के गांवों की करीब 2000 एकड़ कृषि भूमि को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
ड्रेन की सफाई के साथ-साथ तटबंध मजबूत करने का काम भी किया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा न हो और किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।
विधायक इन्दुराज नरवाल भालू ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।
Trending Videos