सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   School bus collides with ERV, three policemen injured

Sonipat News: ईआरवी से भिड़ी स्कूल बस, तीन पुलिसकर्मी चोटिल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
School bus collides with ERV, three policemen injured
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। आग लगने की सूचना पर जा रही डायल-112 ईआरवी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। झुंडपुर इंडस्ट्रियल एरिया के निकट कृष्णा धर्म कांटा के पास एक निजी स्कूल बस और ईआरवी की टक्कर में तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

डायल-112 ईआरवी के चालक सिपाही सुहैब खान ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह इंचार्ज रमेश कुमार और एसपीओ जयसिंह के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें झुंडपुर क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जब पुलिस टीम झुंडपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कृष्णा धर्म कांटा के पास पहुंची तभी सामने आ रही निजी स्कूल बस ने अचानक बिना इंडिकेटर दिए और बिना हार्न बजाए कट मार दिया। ईआरवी चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में ईआरवी सवार तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी नरेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त डायल-112 और स्कूल बस को कब्जे में लिया। टक्कर के कारण ईआरवी का अगला शीशा टूट गया, जबकि स्कूल बस का बंपर क्षतिग्रस्त मिला।

पुलिस जांच में पता लगा कि बस को राजेंद्र चला रहा था। राई थाना पुलिस ने सिपाही सुहैब खान के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed