सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR lodged against supervisors and transporters for theft of company goods

Sonipat News: कंपनी का माल चोरी होने पर सुपरवाइजरों, ट्रांसपोर्टरों पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against supervisors and transporters for theft of company goods
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। बहालगढ़ में संचालित निजी कंपनी की पार्किंग से माल चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की आंतरिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में कंपनी के कई सुपरवाइजर तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों पर आरोप लगा है।

टीडीआई सिटी निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आदर्श मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर हैं। कंपनी में प्रतिदिन चाय, नमक और अन्य सामान से लदी करीब 100 गाड़ियों का आवागमन होता है। कुछ समय से चाय से संबंधित वाहनों से माल गायब होने की शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच और कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह तथ्य सामने आया कि चोरी की घटनाएं कंपनी की निजी पार्किंग के भीतर से ही अंजाम दी जा रही थीं।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि कुछ सुपरवाइजर बिल और बिल्टी से अधिक माल गाड़ियों में लोड करवा रहे थे। अतिरिक्त माल को बाद में अवैध तरीके से बेच दिया जाता था। आरोप है कि इस पूरे खेल में कुछ ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर भी शामिल थे।

कंपनी प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो माल की हेराफेरी और संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। इसके आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में अजय, सुरेंद्र, राजकुमार, नीरज, मुकेश और बंटी, कुणाल, विपिन, अभिषेक तथा देव्या पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed