सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drains are getting blocked due to dumping of cow dung, villagers are upset.

Sonipat News: गोबर डालने से नालियां हो रहीं जाम, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Drains are getting blocked due to dumping of cow dung, villagers are upset.
सोनीपत के गांव झिंझोली में पशु डेयरी से बहाए जा रहे गोबर के कारण चोक हुई नाली। स्रोत : ग्रामीण 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। झिंझौली गांव में संचालित पशु डेयरी के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डेयरी से निकलने वाला गोबर नालियों मे डालने से गांव की नालियां जाम हो रही हैं। दूषित पानी खेतों तक पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ किसानों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि डेयरी से निकलने वाला गोबर सीधे नालियों में बहा दिया जाता है। इसके कारण नालियां जाम हो जाती हैं। दूषित पानी पास नहीं होने से वह खेतों में पहुंच जाता है। दूषित पानी से फसलों को नुकसान होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से डेयरी संचालक को कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं। पंचायत ने नियमों का पालन करने और गोबर व गंदे पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
पंचायत ने कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने की सिफारिश भी की है। वहीं, सिंचाई विभाग की ओर से भी पंचायत को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
मामले की शिकायत वीरवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को की गई, जिस पर उनकी तरफ से जांच की बात कही गई है।
-
सरकारी विद्यालय के पास चल रही डेयरी
यह डेयरी गांव के सरकारी विद्यालय के पास संचालित की जा रही है। स्कूल आने-जाने के दौरान गंदगी और बदबू से छात्रों को परेशानी तो होती ही है। साथ ही विद्यालय में रहने के दौरान भी उन्हें बदबू से दो-चार होना पड़ता है।
-

कई पशु गाद में फंसकर मर चुके
डेयरी से निकलने वाले गोबर के कारण आसपास के क्षेत्र में गाद जमा हो गई है। इसमें पशु भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों की माने तो अब तक कई पशु भी इसमें फंसकर मर चुके हैं। वहीं, किसान अजीत का कहना है कि उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है। नालियों में गोबर भरने से खेतों में पानी भर रहा है। इससे फसल खराब हो चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed