{"_id":"6a5fd892847f2308a60739c5","slug":"driver-dies-cousin-injured-after-tractor-trolley-overturns-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157310-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी से चालक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी से चालक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
फोटो - सुहेल, फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। जींद रोड पर बुटाना-गंगाना मार्ग के समीप मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक तुड़ी व्यापारी सुहेल (22) की नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि उनका चचेरा भाई दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव तिलपनी निवासी तोशीम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुहेल और भतीजा दानिश तुड़ी के व्यापार से जुड़े थे। दोनों पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तुड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जींद रोड पर बुटाना-गंगाना मार्ग के पास ट्रॉली का हुक टूट गया, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
हादसे में सुहेल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, दानिश को उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।