सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to sewer overflow near ROB, water filled on the road.

Sonipat News: आरओबी के पास सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
Due to sewer overflow near ROB, water filled on the road.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गुमड़ रोड पर पानी से गुजरते वाहन चालक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। गुमड़ रोड स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के पास सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर दूषित पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर कई दिन से पानी भरने से रोष पाया जा रहा है। लोगो ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सुभाष, धर्मेंद्र, सतीश, रामेहर ने बताया कि सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को कीचड़ के बीच निकलना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दूषित पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर की सफाई करवाई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वर्जV
आरओबी के पास गुमड़ रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने का मामला सज्ञान में नहीं था। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -प्रदीप खर्ब, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed