सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven colonies and two villages faced drinking water crisis due to leakage in the main pipeline.

Sonipat News: मेन पाइपलाइन का लीक होने से सात कॉलोनियों और दो गांवों में रहा पेयजल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seven colonies and two villages faced drinking water crisis due to leakage in the main pipeline.
फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड पर कालूपुर चुंगी के पास बुधवार देर शाम मुख्य पेयजल लाइन का वाल्व लीक हो गया। इसकी वजह से सात कॉलोनियों और दो गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। वीरवार सुबह पानी सप्लाई नहीं होने की वजह से 35 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पानी नहीं आने पर लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। इससे पहले कर्मचारी लाइन को ठीक करने के लिए रातभर लगे रहे। वीरवार दोपहर बाद लाइन ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पेयजल लाइन का वाल्व लीक होने के कारण कालूपुर बूस्टिंग स्टेशन से होने वाली पेयजल आपूर्ति अचानक प्रभावित हो गई। वाल्व लीक होने की समस्या काफी समय से थी लेकिन निगम उसकी मरम्मत करना ठीक नहीं समझा। बुधवार देर शाम वाल्व ज्यादा लीक हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे कॉलोनियों में पानी आपूर्ति ठप हो गई। इस पर लोग नगर निगम के अधिकारियों को कॉल करने शुरू कर दिए। उसके बाद नगर निगम की टीम ने जांच शुरू की तो ओल्ड रोहतक रोड पर वाल्व लीक मिला। कर्मचारियों ने इसके बाद खोदाई करके वाल्व बदलने में जुट गई।
मेन लाइन की मरम्मत की वजह से वीरवार सुबह कालूपुर, लहराड़ा, बाबा कॉलोनी, ओल्ड औद्योगिक क्षेत्र, कीर्ति नगर, भगत सिंह कॉलोनी, मोहन नगर, लक्ष्मण कॉलोनी, विशाल नगर में पानी आपूर्ति ठप रही। इन कॉलोनियों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकतर लोगों ने पश्चिमी यमुना नहर, रोहट की तरफ पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, मुख्य पेयजल लाइन का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद वीरवार शाम पानी आपूर्ति शुरू कर दी। इसके बाद शहर के लोगों को काफी राहत मिल सकी।
पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण न होने के परेशानी का सामना करना पड़ा। घर में जो पानी बचा हुआ था वह भी सुबह खत्म हो गया था। वीरवार शाम को पानी आपूर्ति होने पर राहत मिल सकी। -सुरेंद्र, लहराड़ा।
लोग पहले ही भीषण गर्मी से परेशानी है। पानी नहीं आने से और परेशानी बढ़ गई। सुबह घर में नल चलाया तो पानी नहीं आ पाया। कर्मचारियों को सूचित करने पर पता लगा मेन लाइन का वाल्व खराब हो गया है। -प्रेम सिंह, भगत सिंह काॅलोनी
पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण नहर से पीने का पानी लाना पड़ा। इसके बाद ही घर का काम शुरू हो सका। पानी की वजह से लोग लंबे समय से परेशानी थे। अब वाल्व ठीक होने के बाद काफी राहत मिल सकेगी। -आयुष शर्मा, भगत सिंह काॅलाेनी

मेन लाइन का वाल्व लंबे समय से खराब पड़ा था। इसकी वजह से सड़क पर पानी भर रहा था। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवा रखा था। अब पानी की आपूर्ति ठप हुई तो अधिकारी हरकत में आए। -सुंदर लाल, लहराड़ा

कालूपुर चुंगी के पास बुधवार देर शाम को मेन पाइप लाइन का वाल्व लीक हो गया था। सड़क की खोदाई कराने के बाद लाइन को ठीक करवाकर कॉलोनियों में पानी आपूर्ति शुरू करा दी है। -विकास कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

फोटो : सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास सड़क की खोदाई के बाद मेन पेयजल लाइन में लगाई गई नई वाल्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed