फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family visits temple; jewelry and 50,000 stolen from home.

Sonipat News: मंदिर गया परिवार, घर से आभूषण और 50 हजार रुपये चोरी

Mon, 27 Jul 2026 07:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Family visits temple; jewelry and 50,000 stolen from home.
ग्रामीण सोनिया ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवादन्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव दातौली में परिवार मंंदिर में पूजा करने गया तो पीछे से दिनदहाड़े चोर घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित सोनिया की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दातौली की सोनिया ने बड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि रविवार सुबह वह परिवार के साथ गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। दोपहर को जब सभी लौटे तो घर के मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी। घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

सोनिया ने बताया कि चोर अलमारी से दो सोने की अंगूठियां, सोने का मंगलसूत्र, बालियां, सोने का ओम का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। सूचना मिलने पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed