फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer organizations and trade unions devised a strategy for the August 10th movement.

Sonipat News: किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने 10 अगस्त के आंदोलन की रणनीति बनाई

Sun, 02 Aug 2026 04:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations and trade unions devised a strategy for the August 10th movement.
फोटो : सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में बैठक करते एसकेएम व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्र​तिनि​धि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक रविवार को छोटू राम धर्मशाला में हुई। भगत सिंह बल्हारा की अध्यक्षता में 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो, रेल रोको और रास्ता रोको आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील और चार लेबर कोड पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इन नीतियों को किसान और मजदूर विरोधी बताया, आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। 10 अगस्त को देश के प्रत्येक जिले में जेल भरो, रास्ता रोको और रेल रोको कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि ये नीतियां बड़े पूंजीपतियों के हित में हैं। उन्होंने बताया कि इनसे किसानों और मजदूरों के हित प्रभावित होंगे, जीवन कठिन हो जाएगा। इन नीतियों के विरोध में गांव-गांव और शहर-शहर किसान-मजदूरों को संगठित किया जाएगा।
विज्ञापन

10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सभी संगठन छोटू राम धर्मशाला में जुटेंगे। वहां से जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय तक मार्च कर गिरफ्तारियां दी जाएंगी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से ईश्वर सिंह दहिया, ईश्वर सिंह राठी, वजीर सिंह मौजूद थे। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर से बलबीर सिंह, प्रताप सिंह, हरिप्रकाश, इंटक से कर्मवीर और विजय सिंह उपस्थित रहे। सर्व कर्मचारी संघ से देशराज नैन, शेर सिंह और ऑल इंडिया किसान सभा से रामनिवास भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed