फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   31 new saplings planted on Panipat Road

Sonipat News: पानीपत रोड पर लगाए 31 नए पौधे

Sun, 02 Aug 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
31 new saplings planted on Panipat Road
गोहाना। शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण संगठन के सदस्यों ने रविवार को पानीपत रोड पर पौधरोपण अभियान चलाया। संगठन के सदस्यों ने सड़क के दोनों ओर और बीच के फुटपाथ पर 31 पौधे लगाए। उन्होंने दुकानदारों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। संगठन प्रधान आनंद जांगड़ा ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण के संरक्षक हैं, जो प्रदूषण को कम कर शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण और संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान मनोज, सुनील, बलजीत सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed